द इंडियन व्यू

40 साल बाद मेक्सिको ने रचा इतिहास, इक्वाडोर को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश

मेक्सिको ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बनाई। मेक्सिको से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के…

Ragwendra P Singh
July 1, 2026
2 min read
40 साल बाद मेक्सिको ने रचा इतिहास, इक्वाडोर को हराकर अंतिम-16 में प्रवेश

मेक्सिको ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में बुधवार को इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 वर्षों का इंतजार खत्म किया और अंतिम-16 में जगह बनाई। मेक्सिको से जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के भीतर गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

क्विनोनेस ने 22वें मिनट में गोल कर मेक्सिको को बढ़त दिलाई, जबकि जिमेनेज ने 31वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की स्थिति मजबूत कर दी। यह मेक्सिको की विश्व कप नॉकआउट चरण में 1986 के बाद पहली जीत है। उस वर्ष मेक्सिको ने अपने घरेलू मैदान पर बुल्गारिया को हराकर अंतिम-16 पार किया था।

इसके बाद टीम 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और 2018 विश्व कप में लगातार अंतिम-16 में हारकर बाहर हुई थी। वहीं 2022 कतर विश्व कप में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

@FIFAWorldCup

टूर्नामेंट में क्विनोनेस का यह तीसरा गोल था। वह अब मेक्सिको के लिए विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गोल स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे केवल लुइस माटाडोर हर्नांडेज़ और जेवियर चिचारितो हर्नांडेज़ हैं, जिन्होंने चार-चार गोल किए थे।

वहीं राउल जिमेनेज ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना 47वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए जारेड बोर्गेट्टी को पीछे छोड़ दिया। अब वह चिचारितो के सर्वाधिक 52 गोल के रिकॉर्ड से केवल पांच गोल दूर हैं।

प्रतिष्ठित एज़्टेका स्टेडियम में मेक्सिको का विश्व कप रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां टीम ने अब तक खेले 10 विश्व कप मुकाबलों में कोई हार नहीं झेली है। आधिकारिक तौर पर मेक्सिको को इस मैदान पर केवल दो हार मिली हैं, जिनमें आखिरी हार 2013 में विश्व कप क्वालीफायर में होंडुरास के खिलाफ थी।

इस जीत के साथ मेक्सिको ने सभी प्रतियोगिताओं में अपनी लगातार 12वीं अपराजित मैचों की श्रृंखला भी कायम रखी। इस जीत के साथ मेक्सिको विश्व कप के नॉकआउट चरण में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाला पहला कॉनकाकाफ देश बन गया। इससे पहले दोनों महाद्वीपों की पांचों नॉकआउट भिड़ंत दक्षिण अमेरिकी टीमों ने जीती थीं।

अब मेक्सिको का सामना अंतिम-16 में इंग्लैंड और कांगो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। मुकाबला निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ क्योंकि तेज आंधी-तूफान के कारण खेल को स्थगित करना पड़ा। यह विश्व कप का दूसरा मैच रहा, जो खराब मौसम से प्रभावित हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।