37 साल के हुए विराट कोहली, क्रिकेट जगत से शुभकामनाओं की बौछार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में ‘रन मशीन’ के नाम से फेमस विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस खास मौके पर बीसीसीआई ने भी विराट के शानदार…

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में ‘रन मशीन’ के नाम से फेमस विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस खास मौके पर बीसीसीआई ने भी विराट के शानदार क्रिकेट रिकॉर्ड्स साझा करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

बीसीसीआई ने एक्स पर विराट कोहली की तस्वीर साझा की और पोस्ट में लिखा कि आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2025, तथा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के विजेता, टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बीसीसीआई ने विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े भी साझा किए- कुल मैच: 553, कुल रन: 27,673 शतक 82।
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पोस्ट में लिखा कि किंग कोहली 37 साल के हो गए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, विराट कोहली के अविश्वसनीय सफर का जश्न। उनके लिए और भी रिकॉर्ड, जीत और खुशियों से भरा साल हो, यही शुभकामनाएं हैं।
पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटेल ने विराट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पूर्व सीजन के दौरान मिले थे। मुनाफ ने विराट के साथ टीम इंडिया के लिए कई मैच भी खेले हैं।
आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि रन मशीन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
विराट को उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन साल 2023 में विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, "एक क्रिकेट युग और एक अमर विरासत। जन्मदिन मुबारक हो, विराट।"
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
