द इंडियन व्यू

3 साल के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शतरंज में फिडे रेटिंग का बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के सागर से आने वाले 3 साल के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया है। फिडे की रेटिंग हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का यह गौरव उन्हें मिला है। कुशवाहा ने यह उपलब्धि मात्र…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
3 साल के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शतरंज में फिडे रेटिंग का बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश के सागर से आने वाले 3 साल के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया है। फिडे की रेटिंग हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का यह गौरव उन्हें मिला है। कुशवाहा ने यह उपलब्धि मात्र 3 वर्ष, 7 महीने और 20 दिन की उम्र में हासिल की, और युवा प्रतिभा के नए मापदंड स्थापित किए हैं।

सर्वज्ञ भारत के अनीश सरकार के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे कम उम्र में फिडे रेटिंग हासिल करन वाले शतरंज खिलाड़ी बने हैं। सरकार ने पिछले साल नवंबर में 3 वर्ष, 8 महीने और 19 दिन की उम्र में फिडे रेटिंग हासिल की थी। सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा अभी नर्सरी स्कूल में पढ़ रहे हैं और उन्हें 1572 रैपिड रेटिंग मिली है।

कुशवाहा के पिता सिद्धार्श सिंह ने एक न्यूज चैनल ने अपने बच्चे की ऐतिहासिक उपलब्धि को लेकर बोला, 'हमारे लिए यह बहुत ही गर्व और सम्मान की बात है कि हमारा बेटा दुनिया में फिडे रैंकिंग हासिल करने वाला सबसे कम उम्र का चेस प्लेयर बन चुका है…हमन उसे ग्रैंड मास्टर बनते देखना चाहते हैं।'

साभार : गूगल

रेटिंग वह स्कोर होता है जो किसी शतरंज खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर उसकी क्षमता को बताती है। यह रेटिंग और रैंकिंग एक नहीं हैं। फिलहाल रैपिड चेस में मैग्नस कार्लसन दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं जिनकी रेटिंग 2824 है।

फिडे रेटिंग के नियमों की बात करें तो इसे हासिल करने के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को हराने की जरूरत होती है। यानी ऐसे खिलाड़ी जिन्हें रेटिंग हासिल हो। सर्वज्ञ ने ऐसे करीब 3 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।