पुरुष टी20 एशिया कप ट्रॉफी की वापसी में देरी, बीसीसीआई ने उठाया मुद्दा
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड, आईसीसी की तिमाही बैठक में 4-7 नवंबर को दुबई में होने वाली बैठक में, 2025 के पुरुष टी20 एशिया कप की ट्रॉफी सौंपने में हुई देरी पर औपचारिक रूप से आपत्ति उठाएगा। एक समाचार…

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड, आईसीसी की तिमाही बैठक में 4-7 नवंबर को दुबई में होने वाली बैठक में, 2025 के पुरुष टी20 एशिया कप की ट्रॉफी सौंपने में हुई देरी पर औपचारिक रूप से आपत्ति उठाएगा।
एक समाचार एजेंसी को बीसीसीआई सचिव ने बताया, "मैंने बीसीसीआई की ओर से अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि हम अगले 2-3 दिन और इंतजार करेंगे। अगर हमें ट्रॉफी वापस नहीं मिलती, तो हम 4 नवंबर से शुरू होने वाली आईसीसी बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे। हम अगले दो दिनों का इंतजार कर रहे हैं।"
उन्होंने बोला, "हमने 10 दिन पहले एसीसी को एक पत्र भेजा है। अगर ट्रॉफी नहीं आती, तो हम आईसीसी के सामने अपनी शिकायत रखेंगे, क्योंकि वह क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था है।" सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप के खिताबी मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।

टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
नौवां एशिया कप खिताब जीतने के बाद जब भारत ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया, तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद अधिकारी ट्रॉफी वापस अपने साथ ले गए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जीत का जश्न मनाया।
पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि मोहसिन नकवी ने 10 नवंबर को ट्रॉफी सौंपने के अपने इरादे की जानकारी दी थी। एसीसी अध्यक्ष ने कथित तौर पर इस महीने दुबई में एक कार्यक्रम आयोजित करने की पेशकश की है, जहां एशिया कप भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सौंपा जा सके। कार्यक्रम महाद्वीपीय संस्था और बीसीसीआई के बीच पत्रों के आदान-प्रदान के बाद प्रस्तावित किया गया था।
भले ही बीसीसीआई ने ट्रॉफी और विजेताओं के पदकों के मुद्दे को सुलझाने के लिए एसीसी को औपचारिक रूप से पत्र लिखा था, लेकिन मामला अब तक अनसुलझा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने ट्रॉफी को एसीसी मुख्यालय से किसी अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
