द इंडियन व्यू

2023 वर्ल्ड कप फाइनल था आखिरी वनडे, 968 दिन बाद लौटे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह आज इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में नजर आने वाले हैं। आपको लग रहा होगा कि ये कौन सी नई बात है, लेकिन आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि जसप्रीत बुमराह ने बीते करीब दो साल 8 महीने से…

Ragwendra P Singh
July 14, 2026
3 min read
2023 वर्ल्ड कप फाइनल था आखिरी वनडे, 968 दिन बाद लौटे जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह आज इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में नजर आने वाले हैं। आपको लग रहा होगा कि ये कौन सी नई बात है, लेकिन आप ये बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि जसप्रीत बुमराह ने बीते करीब दो साल 8 महीने से एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है।

उन्हें आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हुए 10, 20 या 50 दिन नहीं, बल्कि 968 दिन बीत चुके हैं और आखिरी वनडे मैच भी उनका यादगार नहीं था, क्योंकि उस मैच में भारत को हार मिली थी और पूरा हिन्दुस्तान उस दिन रोया था। दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरी मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था। इसके बाद से अब तक 968 दिन हो चुके हैं, लेकिन वे एक भी मैच नहीं खेले।

दो साल और 8 महीने होने को हैं, लेकिन वे 50 ओवर की क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। हालांकि, अब खेलने वाले हैं, लेकिन आखिरी जो मैच उनका था, वह आपको तारीख से शायद याद आ गया होगा कि वह मैच आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।

साभार : गूगल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारत को हार मिली थी और उस दिन हर एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी खून के आंसू रोया था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने भले ही उस खिताब को जीता था, लेकिन हर कोई चाह रहा था कि यह कप भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली उठाएं।

पूरी टीम विराट और रोहित को अपने कंधे पर उठाए, लेकिन किसी ने यह कल्पना नहीं की थी कि जिन कंधों को विराट और रोहित का बोझ उठाना था, वह कंधे मैच के बाद निराशा में झुके हुए होंगे। लगातार 10 मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। हर किसी ने दमदार प्रदर्शन किया था। इसी वजह से वह हार ज्यादा चुभी थी।

बुमराह ने इसके बाद से एक भी वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि बीसीसीआई उनका वर्कलोड मैनेज कर रहा था। इसके अलावा कई मौकों पर वह चोटिल रहे तो वनडे टीम से दूर-दूर नजर आए, लेकिन एक बार फिर से वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू हो गई है तो फिर जसप्रीत बुमराह भी वनडे टीम में लौट आए हैं। 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम आज से तैयारी शुरू कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।