द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज में यूपी के अयांश सिंह बने उपविजेता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अयांश सिंह ने रांची में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ अयांश ने…

Ragwendra P Singh
July 13, 2026
2 min read
राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज में यूपी के अयांश सिंह बने उपविजेता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 9 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अयांश सिंह ने रांची में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय अंडर-9 ओपन शतरंज चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ अयांश ने आगामी अंडर-9 विश्व शतरंज चैंपियनशिप और एशियन अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 से 12 जुलाई तक रांची के सरला बिरला स्कूल में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1768 रेटिंग वाले अयांश ने 11 राउंड में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 अंक अर्जित किए। वह विजेता रायन मिकाएल रोजारियो (9.5 अंक) से महज आधा अंक पीछे रहे।

प्रतियोगिता के आठवें राउंड के बाद अयांश 7.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए थे। इस दौरान उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल और 1893 रेटिंग वाले सिद्धार्थ अनुज को हराकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

हालांकि नौवें राउंड में राजस्थान के वियांश भटनागर से उन्हें अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शानदार मानसिक मजबूती दिखाई। दसवें राउंड में उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला और अंतिम राउंड में अंडमान एवं निकोबार के शा जिन्सन सैमुएल को हराकर उपविजेता का स्थान सुनिश्चित किया।

इससे पहले अयांश ने अप्रैल 2026 में सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। महाराजगंज जिले के रहने वाले अयांश को भारतीय शतरंज की नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जा रहा है।

यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ए.के. रायजादा ने बताया कि अयांश आगामी विश्व अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप और एशियन अंडर-9 शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों के लिए जल्द ही विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

अयांश के पिता राम बिलास सिंह, जो पेशे से प्राथमिक शिक्षक हैं, ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा महाराजगंज जिला शतरंज संघ के सचिव सी.जे. थॉमस का सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।