टी20 में लगातार नाकामी पर बीसीसीआई अलर्ट, कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब
आयरलैंड के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फैंस के साथ-साथ बीसीसीआई भी भारत का इस तरह का प्रदर्शन देख परेशान है। ऐसे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है…

आयरलैंड के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फैंस के साथ-साथ बीसीसीआई भी भारत का इस तरह का प्रदर्शन देख परेशान है।
ऐसे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के साथ एक रिव्यू मीटिंग होगी। बता दें, लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम यूके टूर पर है। आयरलैंड के खिलाफ हैरतअंगेज उलटफेर का सामना करने बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज गंवा दी है।
भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तानी से बर्खास्त कर दिया है, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोस रौंपी है। इस बार टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी है।

हालांकि भारत का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम यूके टूर पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड दौरे को जहां बेहद आसान माना जा रहा था, वहीं टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 0-3 से सीरीज गंवा चुकी है।
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने एक अंग्रेजी चैनल को बताया, "हम इंडियन टीम के परफॉर्मेंस को लेकर बहुत परेशान हैं, और यह सीरीज खत्म होने के बाद हम कैप्टन और कोच के साथ जरूर रिव्यू करेंगे ताकि यह समझ सकें कि क्या गलत हो रहा है और जल्द ही प्रॉब्लम ठीक कर लेंगे ताकि हम अपना रुतबा वापस पा सकें।"
भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 शनिवार 11 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर इज्जत बचाना चाहेगा। अगर इंग्लैंड 5वें टी20 में भी भारत को हराने में कामयाब रहती है तो टीम इंडिया का व्हाइटवॉश हो जाएगा, साथ ही भारत से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छिन जाएगा। बता दें, भारत पिछले चार सालों से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है। ऐसे में यह भारत के लिए काफी बड़ा झटका होगा।
इंडिया स्क्वॉड : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव
इंग्लैंड स्क्वॉड : हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, सैम करन, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, सोनी बेकर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, फिलिप सॉल्ट, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
