द इंडियन व्यू

इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य, इकबाल चन्द्र सम्मानित

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षु व सीनियर खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) लखनऊ ने अपने कार्यालय में सम्मनित पदक पहनाकर व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर…

Ragwendra P Singh
February 18, 2026
1 min read
इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य, इकबाल चन्द्र सम्मानित

लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षु व सीनियर खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) लखनऊ ने अपने कार्यालय में सम्मनित पदक पहनाकर व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर इकबाल चन्द्र के कोच व उपक्रीड़ा अधिकारी अरबिन्द कुशवाहा मौजूद रहे।

आरएसओं ने खिलाड़ी के अतिरिक्त कोच अरबिन्द कुशवाहा को भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा। आरएसओं ने इकबाल चन्द्र को यह सम्मान हाल ही में चण्डीगढ़ में आयोजित ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर किया।

इकबाल चन्द्र ने इस चैम्पियनशिप में 110 किलोग्राम से अधिक भार में खेलते हुए स्नैच में 131 किलोग्राम और क्लीन जर्क में 157 किलोग्राम भार उठकार पदक जीता था। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी इकबाल चन्द्र को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।