द इंडियन व्यू

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल : सबालेंका फाइनल में, मुचोवा को सीधे सेटों में हराया

विश्व नंबर एक एरीना सबालेंका ने शनिवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मौजूदा विजेता सबालेंका ने पैट राफ्टर एरिना में खेले गए मुकाबले में चौथे मैच प्वाइंट…

Ragwendra P Singh
January 10, 2026
1 min read
ब्रिस्बेन इंटरनेशनल : सबालेंका फाइनल में, मुचोवा को सीधे सेटों में हराया

विश्व नंबर एक एरीना सबालेंका ने शनिवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

मौजूदा विजेता सबालेंका ने पैट राफ्टर एरिना में खेले गए मुकाबले में चौथे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। सबालेंका रविवार को होने वाले फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और मार्ता कोस्तयुक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगी।

साभार : गूगल

इससे पहले शुक्रवार को सबालेंका ने मैडिसन कीज़ को 6-3, 6-3 से हराया था। कीज ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम महिला एकल खिताब जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।