द इंडियन व्यू

सादियो माने की अगुवाई में सेनेगल क्वार्टर फाइनल में, सूडान को 3-1 से हराया

सादियो माने के नेतृत्व और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर सेनेगल ने अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शनिवार को टेंगियर में खेले गए मैच में सेनेगल ने सूडान को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
1 min read
सादियो माने की अगुवाई में सेनेगल क्वार्टर फाइनल में, सूडान को 3-1 से हराया

सादियो माने के नेतृत्व और सामूहिक प्रदर्शन के दम पर सेनेगल ने अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शनिवार को टेंगियर में खेले गए मैच में सेनेगल ने सूडान को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

निलंबित कप्तान कालिदोउ कोलिबाली की अनुपस्थिति में 2019 और 2022 के अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे सादियो माने ने टीम की जिम्मेदारी संभाली और मैदान पर मिसाल कायम की। उन्होंने न केवल खेल की रफ्तार तय की बल्कि अपने साथियों के लिए कई अहम मौके भी तैयार किए।

सेनेगल की जीत में पापे गुएये ने दो गोल दागे, जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी इब्राहिम एमाये ने एक गोल कर बढ़त को मजबूत किया। इन तीनों गोलों में सादियो माने की भूमिका निर्णायक रही—उन्होंने पापे के एक गोल और इब्राहिम के गोल में अहम योगदान दिया।

@FootballSenegal

अब क्वार्टर फाइनल में सेनेगल का सामना माली से होगा। माली ने कासाब्लांका में खेले गए मुकाबले में ट्यूनीशिया को कड़े संघर्ष के बाद पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।