द इंडियन व्यू

अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने रचाई शादी, कुश्ती से नहीं तोड़ा नाता

अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने यहां एक निजी रिसॉर्ट में विवाह के बंधन में बंध गईं। हिसार के सुंदर नगर निवासी पूजा ने जिले के घिराय गांव के व्यवसायी अभिषेक बूरा से शादी की। बुडापेस्ट में 2018 विश्व…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
1 min read
अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने रचाई शादी, कुश्ती से नहीं तोड़ा नाता

अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने यहां एक निजी रिसॉर्ट में विवाह के बंधन में बंध गईं। हिसार के सुंदर नगर निवासी पूजा ने जिले के घिराय गांव के व्यवसायी अभिषेक बूरा से शादी की।

बुडापेस्ट में 2018 विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक विजेता, पूजा ने 2010 युवा ओलंपिक और 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक के अलावा 2014 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। वह वर्तमान में हिसार के महावीर स्टेडियम में हरियाणा खेल विभाग में वरिष्ठ कुश्ती कोच के रूप में कार्यरत हैं। पू

जा ने कहा कि वह शादी के बाद भी कुश्ती ये सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी। वह युवा पहलवानों को ओलंपिक में पदक जीतने में मदद करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।

Credits : Social Media

समारोह में कई खिलाड़ी, राजनेता और अधिकारी आये। हिसार जिले के बुढ़ाना गांव में जन्मी पूजा ने 2009 में कुश्ती में आने से पहले महावीर स्टेडियम में जूडो से अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। जूडो में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बावजूद उन्हें पूर्व भारतीय पहलवान और कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने कुश्ती को करियर के रूप में अपनाने की सलाह मिली थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।