एशियाई तीरंदाजी : भारत की तिहरी चमक, दो स्वर्ण, एक रजत पदक किए अपने नाम
भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। महिला टीम वर्ग में ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने कोरिया को फाइनल में 236 . 234…

भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते।
महिला टीम वर्ग में ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने कोरिया को फाइनल में 236 . 234 से हराया। तीनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को हराया।
कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153 . 151 से हराकर स्वर्ण जीता। कंपाउंड पुरूष टीम फाइनल में भारत को कजाखस्तान ने 230 . 229 से हराया।

भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे जबकि कजाखस्तान टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
