रेयान विलियम्स ने छोड़ी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता, भारतीय टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता को छोड़कर भारतीय नागरिकता लेने वाले फॉरवर्ड रेयान विलियम्स मुख्य कोच खालिद जमील की देखरेख में बेंगलुरु में चल रही राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल हो गये। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को…

ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता को छोड़कर भारतीय नागरिकता लेने वाले फॉरवर्ड रेयान विलियम्स मुख्य कोच खालिद जमील की देखरेख में बेंगलुरु में चल रही राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल हो गये। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने रविवार को यह जानकारी दी।
पर्थ में जन्में 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने डिफेंडर जय गुप्ता के साथ शिविर में प्रवेश किया। एआईएफएफ ने एक्स पर लिखा, ‘‘ फॉरवर्ड रेयान विलियम्स और डिफेंडर जय गुप्ता बेंगलुरु में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के शिविर में शामिल हो गए हैं।’’
भारतीय फुटबॉल के लिए इस नयी पहल के तहत एआईएफएफ ने इस हफ्ते की शुरुआत में दो विदेशी खिलाड़ियों (विलियम्स और अबनीत भारती) को 18 नवंबर को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए शामिल किया।

यह कदम मुश्किल दौर से गुजर रही महासंघ के दृष्टिकोण में एक साहसिक बदलाव को दर्शाता है, जिससे भारतीय मूल के खिलाड़ियों और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेशी नागरिकता छोड़ने को तैयार खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। शिविर गुरुवार को बेंगलुरु में शुरू हुआ।
विलियम्स को भारतीय नागरिकता सौंपने का समारोह दिग्गज सुनील छेत्री द्वारा बेंगलुरु एफसी के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था। वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं।
विलियम्स को भारतीय नागरिकता सौंपने का समारोह दिग्गज सुनील छेत्री ने बेंगलुरु एफसी के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया। वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलते हैं।
विलियम्स ने इससे पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘ लंबे समय से इंतजार करने के बाद आधिकारिक तौर पर टीम से जुड़ने पर गर्व है। इस देश ने मुझे जो प्यार, अवसर और अपनेपन का जो अहसास दिया है, उसके लिए आभारी हूं।
https://www.instagram.com/bengalurufc/p/DQtiZ1QEZ_L/
भारत, मैं आपका अपना हूं।’’ विलियम्स की मां का जन्म मुंबई में हुआ था जबकि उनके पिता का जन्म इंग्लैंड के केंट में हुआ था। यह केवल दूसरा मामला है जब किसी प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) को भारतीय फुटबॉल टीम के लिए खेलने का अधिकार मिला है।
वह ऑस्ट्रेलिया की अंडर-20 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं और 2019 में दक्षिण कोरिया के खिलाफ एक मैत्री मैच में दूसरे हाफ में स्थानापन्न के रूप में सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था। वह 2023 में आईएसएल टीम बेंगलुरु एफसी से जुड़े। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड के क्लब फुलहम और पोर्ट्समाउथ का भी प्रतिनिधित्व किया है।
विलियम्स से पहले जापान में जन्मे इजुमी अराता ने 2012 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय नागरिकता ली थी और 2013 और 2014 में राष्ट्रीय टीम के लिए नौ मैचों में हिस्सा लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
