एलेना रायबाकिना डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैंपियन, सबालेंका की फाइनल में दूसरी हार
छठी वरीयता प्राप्त और 2022 विंबलडन विजेता एलेना रायबाकिना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-3, 7-6 (0) से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता। रायबाकिना ने शनिवार को रियाद के इनडोर…

छठी वरीयता प्राप्त और 2022 विंबलडन विजेता एलेना रायबाकिना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को 6-3, 7-6 (0) से हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीता। रायबाकिना ने शनिवार को रियाद के इनडोर हार्डकोर्ट पर हुए मुकाबले में आठ ऐस लगाए और मैच का एकमात्र ब्रेक भी हासिल किया।
रायबाकिना ने अपने खिताबी अभियान में दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक, अमांडा अनिसिमोवा और जेसिका पेगुला पर जीत हासिल की। उन्होंने फाइनल्स जीतने के बाद कहा, ‘‘यह सप्ताह अविश्वसनीय रहा। मुझे किसी नतीजे की उम्मीद नहीं थी और यहां तक सफर तय करना अविश्वसनीय रहा। ’’
चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका के लिए यह सत्र के अंतिम टूर्नामेंट के फाइनल में दूसरी हार थी। इससे पहले वह 2022 के खिताबी मुकाबले में कैरोलिन गार्सिया से हार गई थीं।

रायबाकिना लगातार तीसरे डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपना पहला खिताबी मुकाबला खेल रही थीं। शीर्ष आठ महिलाओं वाले इस टूर्नामेंट जीत हासिल करने से उन्हें 52.3 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि हासिल की।
डब्ल्यूटीए ने कहा कि यह महिला खेलों के इतिहास में सबसे बड़ी राशि है। सबालेंका ने उपविजेता के रूप में 27 लाख अमेरिकी डॉलर कमाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
