द इंडियन व्यू

ऋचा घोष को मिला गोल्डन बैट, साथ में पश्चिम बंगाल में बनीं डीएसपी

भारत ने हाल ही में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। यह भारतीय महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा विकेटकीपर ऋचा घोष डीएसपी से बन गई हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल में मानद पुलिस…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
2 min read
ऋचा घोष को मिला गोल्डन बैट, साथ में पश्चिम बंगाल में बनीं डीएसपी

भारत ने हाल ही में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। यह भारतीय महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा विकेटकीपर ऋचा घोष डीएसपी से बन गई हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल में मानद पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित बंग भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऋचा के लिए भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिरकत की।

शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह 22 वर्षीय ऋचा को गोल्डन बैट दिया गया। उन्हें साथ ही 34 लाख रुपये का चेक मिला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके और दो सिक्स शामिल हैं। भारत ने 298/7 का स्कोर बनाने के बाद खिताबी मुकाबला 52 रनों से जीता था।

साभार : गूगल

सम्मान समारोह की शुरुआत पारंपरिक उत्तरीय, फूलों और मिठाइयों के साथ हुई, जिसके बाद सीएम ममता ने ऋचा को गोल्डन बैट, बंग भूषण, एक सोने की चेन और डीएसपी नियुक्ति पत्र सौंपा।

अपने संबोधन में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "ऋचा प्यार से बार-बार दुनिया जीत लेंगी। मेंटल स्ट्रेंथ सबसे बड़ी शक्ति है। आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए, कठिनाइयों को पार करना चाहिए और अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। आपको लड़ना है, प्रदर्शन करना है, खेलना है और जीतना है।"

वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''डीएसपी ऋचा घोष, हार्दिक बधाई। बंगाल की शान ऋचा अब पुलिस उपाधीक्षक बन गई हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की अहम सदस्य ऋचा को पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है।''

https://twitter.com/WBPolice/status/1987156526231138522

बता दें कि भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की शिल्पकारों में से एक ऋचा ने टूर्नामेंट में आठ पारियों में 133.52 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पांचवीं भारतीय थीं।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कैब के अध्यक्ष हैं। गांगुली ने भी ऋचा की सराहना की और उम्मीद जताई की वह एक दिन भारतीय टीम की कप्तान बनें।

https://twitter.com/MamataOfficial/status/1987206694141895053

उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ऋचा एक दिन झूलन गोस्वामी जैसी ऊंचाइयों तक पहुंचें। हम उम्मीद करते हैं कि एक दिन हम यहां खड़े होकर कहेंगे कि ऋचा भारत की कप्तान हैं।" दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी समारोह में आई थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।