द इंडियन व्यू

मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में बच्चों का जोश, खेलों से गूंजा मैदान

मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी काकोरी मोड मोहान रोड लखनऊ में आज दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आरंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि आनंद किशोर पांडेय निदेशक स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया एवं क्षेत्रीय पार्षद बुद्धेश्वर क्षेत्र के समाज…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
1 min read
मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी में बच्चों का जोश, खेलों से गूंजा मैदान

मां दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी काकोरी मोड मोहान रोड लखनऊ में आज दो-दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आरंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि आनंद किशोर पांडेय निदेशक स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया एवं क्षेत्रीय पार्षद बुद्धेश्वर क्षेत्र के समाज सेवी ज्योति सिंह के पति धर्मेंद्र सिंह।

और अकादमी के प्रबंधक संजीव कुमार सोनी और आर्म बॉक्सिंग के सह सचिव नसीरुद्दीन तथा क्षेत्र के अन्य गढ़ मान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे लखनऊ के अनेक स्कूल के बच्चों ने आर्म बॉक्सिंग ताइक्वांडो, कैरम, योगा, चैस, आर्म वेस्टलिंग, रस्सी कूद आदि खेलो में प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि आनदं किशोर पांडेय ने उद्बोधन में खेलो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए। कहा कि खेलो से हमारा शरीर और स्वास्थ्य और शरीर फीट रहता है और मोबाइल गेमों से दूर रह कर शारीरीक विकास वाले खेलो में बच्चों को रुचि लेना चाहिए।

उन्होंने अभिभावक को भी सलाह देते हुए कहा कि बच्चों की माताएं बच्चों को खुश करने के लिए उनको मोबाइल पकड़ा देती है जिसका दुष्परिणाम बच्ची को मानसिक रोगी बना रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।