कमिंस ने दी वापसी की उम्मीद, पर सभी चार टेस्ट खेलने पर जताई शंका
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने की राह पर हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मैचों के बीच कम अंतराल को देखते हुए वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी अंतिम चारों मैच में नहीं खेल पाएंगे। कमिंस पीठ…

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस दूसरे एशेज टेस्ट के लिए वापसी करने की राह पर हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि मैचों के बीच कम अंतराल को देखते हुए वह इंग्लैंड के खिलाफ सभी अंतिम चारों मैच में नहीं खेल पाएंगे। कमिंस पीठ की चोट के चलते 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
उनकी अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह पहले टेस्ट तक पूरी ताकत से गेंदबाजी करने लगेंगे। दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा और उससे पहले ही उनकी वापसी पर फैसला होगा।
कमिंस ने गुरुवार को क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘यही हमारा लक्ष्य है और हम दूसरे टेस्ट के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। मैं वास्तव में अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूं और पहले टेस्ट मैच के दौरान मुझे सही तरह से पता चल जाएगा कि मैं किस स्थिति में हूं।’’

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को हालांकि लगता है कि वह अंत के सभी चार मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जितना हो सके उतना खेलने के लिए उत्सुक हूं। लेकिन वास्तविकता यह है कि अगर हमारे पास एक बड़ा मैच है और हम 40 या 50 ओवर गेंदबाजी करते हैं और फिर कुछ दिनों बाद अगला मैच शुरू होता है तो फिर उसमें खेलना मुश्किल हो सकता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
