द इंडियन व्यू

फिडे विश्व कप में सनसनी : ओरो फास्टिनो ने विदित गुजराती को रोका

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप के दूसरे दौर की बाजी में अर्जेंटीना के 12 वर्षीय ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोका। असाधारण प्रतिभा और खेल में तेजी से प्रगति करने के लिए स्वदेश में ‘शतरंज…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
1 min read
फिडे विश्व कप में सनसनी : ओरो फास्टिनो ने विदित गुजराती को रोका

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती को मंगलवार को यहां फिडे विश्व कप के दूसरे दौर की बाजी में अर्जेंटीना के 12 वर्षीय ओरो फास्टिनो ने ड्रॉ पर रोका।

असाधारण प्रतिभा और खेल में तेजी से प्रगति करने के लिए स्वदेश में ‘शतरंज के मेस्सी’ के नाम से मशहूर फास्टिनो ने पहले दौर में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले क्रोएशिया के एंटे बर्किच को मात दी थी और दूसरे दौर में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने गुजराती के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया।

@chesscom_in

दोनों खिलाड़ी 28 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ कराने के लिए राजी हो गए। क्लासिकल टाइम प्रारूप के दूसरी बाजी में गुजराती बुधवार को काले मोहरों से खेलेंगे। लेवोन अरोनियन ने सफेद मोहरों से खेलते हुए भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर अरोनयक घोष को हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।