द इंडियन व्यू

शेफाली वर्मा बनीं उत्तर क्षेत्र की कप्तान, नगालैंड में शुरू होगी सीनियर टी20 ट्रॉफी

टीम इंडिया की महिला वनडे विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को मंगलवार से नगालैंड में खेले जाने वाली सीनियर अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। दक्षिण…

Ragwendra P Singh
November 4, 2025
2 min read
शेफाली वर्मा बनीं उत्तर क्षेत्र की कप्तान, नगालैंड में शुरू होगी सीनियर टी20 ट्रॉफी

टीम इंडिया की महिला वनडे विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को मंगलवार से नगालैंड में खेले जाने वाली सीनियर अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए महिला वनडे विश्व कप फाइनल में शेफाली ने 87 रन बनाने के अलावा 36 रन देकर दो विकेट भी लिए और उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

भारत ने यह मैच 52 रन से जीत कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। शेफाली को चोटिल प्रतिका रावल की जगह सेमीफाइनल से पहले टीम में दिया गया था।

साभार : गूगल

नगालैंड में चार से 14 नवंबर तक होने वाली सीनियर महिला अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की क्षेत्रीय चयन समितियों ने अपनी-अपनी टीमों का चयन किया।

मध्य क्षेत्र: नुजहत परवीन (कप्तान व विकेटकीपर), निकिता सिंह (उपकप्तान), सिमरन दिलबहादुर, नेहा बडवाइक, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शुचि उपाध्याय, अनन्या दुबे, मोना मेश्राम, सुमन मीना, दिशा कसाट, संपदा दीक्षित, अंजलि सिंह, अमीषा बहुखंडी, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर)

पूर्वी क्षेत्र: मीता पॉल (कप्तान), अश्विनी कुमारी (उप-कप्तान), प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, तनुश्री सरकार, रश्मी गुढ़िया (विकेटकीपर), जिन्तिमणि कलिता, रश्मी डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शनी, टिटास साहू, सैका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी

उत्तर पूर्व क्षेत्र: देबस्मिता दत्ता (कप्तान), नबाम यापु (उप-कप्तान), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौतु, रितिसिया नोंगबेट, नजमीन खातून (विकेटकीपर), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम

उत्तर क्षेत्र: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एसएम सिंह, भारती रावल, बवनदीप कौर, मन्नत कश्यप, अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नाज़मा, नंदिनी

पश्चिम क्षेत्र: अनुजा पाटिल (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), पूनम खेमनार, धरानी थप्पेटला, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, हुमैरा काजी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (विकेटकीपर), सिमरन पटेल, इशिता खले

दक्षिण क्षेत्र: निकी प्रसाद (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना (उप-कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, युवाश्री के, आशा सोभना, चल्लुरु प्रत्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सयाली अनिल लोनकर, मडीवाला ममता (विकेटकीपर), सजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेसन

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।