द इंडियन व्यू

पंत का कमाल- कोटियान की शानदार गेंदबाजी, इंडिया ए ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

कप्तान ऋषभ पंत (90) की पारी और तनुष कोटियान (चार-चार विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन से इंडिया ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ए को तीन विकेट से हराया। इंडिया ए ने कल के चार विकेट पर 119 के स्कोर से आगे…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
पंत का कमाल- कोटियान की शानदार गेंदबाजी, इंडिया ए ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

कप्तान ऋषभ पंत (90) की पारी और तनुष कोटियान (चार-चार विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन से इंडिया ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ए को तीन विकेट से हराया। इंडिया ए ने कल के चार विकेट पर 119 के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया।

आज सुबह के सत्र में ऋषभ पंत के साथ आयुष बदोनी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई।

टियान वैन वुरेन ने शतक की ओर बढ़ रहे ऋषभ पंत को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। ऋषभ पंत ने 90 रन बनाये। 53वें ओवर में टियान वैन वुरेन ने आयुष बदोनी (34) को भी अपना शिकार बना लिया। तनुष कोटियान (23) सातवें विकेट के रूप में आउट हुये।

Credits : Espncricinfo

इंडिया ए ने 73.1 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता। मानव सुथार और अंशुल काम्बोज के बीच आठवें विकेट के लिए 62 रनों की अविजित मैच विजयी साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए टियान वैन वुरेन ने तीन और शेपो मोरेकी ने दो विकेट लिये।

ओकुहले सेले और लुथो सिपामला ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ए ने पहली पारी में 309 रनों का स्कोर बनाया था।

भारत से तनुष कोटियान ने चार, गुरनूर बरार और मानव सुथार ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया था। इंडिया ए अपनी पहली पारी में 234 के स्कोर पर सिमट गई थी।

Credits : Espncricinfo

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ए को दूसरी पारी में तनुष कोटियान ने चार विकेट, अंशुल काम्बोज ने तीन विकेट और गुरनूर बरार ने दो विकेट लेकर 199 के स्कोर पर ढेर कर दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।