पंत का फ्लाप शो, भारत ए 234 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ए को 105 रन की बढ़त
भारत ए टीम दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 234 रन पर ढेर हो गई, जिसमें ऋषभ पंत 17 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका ए ने कल के स्कोर नौ विकेट पर 299 रन से आगे खेलना शुरू किया, पहले ही सत्र में…
भारत ए टीम दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय क्रिकेट मैच के दूसरे दिन 234 रन पर ढेर हो गई, जिसमें ऋषभ पंत 17 रन ही बना सके। दक्षिण अफ्रीका ए ने कल के स्कोर नौ विकेट पर 299 रन से आगे खेलना शुरू किया, पहले ही सत्र में 309 रन पर ढेर हो गई।
भारत ए का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायेन ने पांच विकेट चटकाये जिससे दक्षिण अफ्रीका ए को 75 रन की बढत मिली। युवा आयुष म्हात्रे ही टिककर खेल सके, जिन्होंने 65 रन जोड़े। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ए ने बिना विकेट गिरे 30 रन बनाये थे और उसके पास 105 रन की बढत हो गई है।
जोर्डन हरमान 12 और लेसेगो सेनोकवाने नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे दिन सबकी निगाहें पंत पर लगी थी जो तीन महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौट रहे थे लेकिन विकेट के सामने वह टिक नहीं सके। उन्होंने छठी गेंद पर सुब्रायेन को मिडआन पर चौका लगाया। शेपो मोराकी को स्क्वेयर लेग पर चौका लगाकर क्रीज पर जमने के संकेत दिये।

लेकिन जुबैर हमजा की गेंद को खेलें या नहीं खेलें की दुविधा में वह गली में कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। चोटिल एन जगदीशन की जगह खेल रहे साइ सुदर्शन 32 रन की पारी में कहीं सहज नहीं लगे।
मोराकी ने उन्हें विकेटकीपर रिवाल्डो मूनसैमी के हाथों लपकवाया। सुदर्शन ने म्हात्रे के साथ पहले विकेट के लिये 90 रन जोड़े। देवदत्त पडिक्कल ने सुब्रायेन की गेंद पर ओखुले सेले को शॉर्ट मिडविकेट पर कैच थमाया। रजत पाटीदार भी क्रीज पर टिक नहीं सके।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
