द इंडियन व्यू

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने लिमिटेड ओवर्स के बादशाह

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चला। पहला दो वनडे में विराट खाता भी नहीं खोल पाए थे। सिडनी वनडे में पहला रन बनाने के बाद उनके चहरे पर खुशी देखने वाली थी। पहला रन…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
2 min read
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने लिमिटेड ओवर्स के बादशाह

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आखिरकार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में चला। पहला दो वनडे में विराट खाता भी नहीं खोल पाए थे। सिडनी वनडे में पहला रन बनाने के बाद उनके चहरे पर खुशी देखने वाली थी। पहला रन लेते ही उन्होंने अपनी नर्वस को सेटल किया और फिर चेज मास्टर का असली रूप दिखाया।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विराट ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी की, जिन्होंने नाबाद 121 रन बनाए।

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दम पर इतिहास रच दिया है, वह लिमिटेड ओवर में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम सबसे अधिक 18426 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

साभार : गूगल

यह कहना मुश्किल है कि वनडे में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं, मगर उन्होंने वनडे और टी20 मिलाकर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उन्हें जरूर पछाड़ दिया है।

विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 14255 रन है, जो इस फॉर्मेट में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे अधिक रन है। टी20 में उनके नाम 4188 रन दर्ज है। वह सबसे छोटे फॉर्मेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे पायदान पर हैं।

रोहित और विराट की शानदार बैटिंग से सीरीज में लाज बचाने में सफल रहा। पहले दो मैच हारकर टीम इंडिया पर सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा था, मगर आखिरी मैच को भारत ने 9 विकेट से जीता। भारत की अगली वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर है।

लिमिटेड ओवरों में सबसे ज्यादा रन (वनडे+टी-20)

18443 - विराट कोहली

18436 - सचिन तेंदुलकर

15616 - के. संगकारा

15601 - रोहित शर्मा

14143 - एम. जयवर्धने

14105 - रिकी पोंटिंग

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।