भारतीय मूल की सोनिया रमन बनीं डब्ल्यूएनबीए में पहली महिला मुख्य कोच
भारतीय मूल की सोनिया रमन ने सिएटल स्टॉर्म की मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होकर डब्ल्यूएनबीए (महिला नेशनल बास्केटबॉल लीग) में नया इतिहास रचा। वह इस लीग में किसी टीम की मुख्य कोच बनने वाली पहली भारतीय मूल की व्यक्ति हैं।…

भारतीय मूल की सोनिया रमन ने सिएटल स्टॉर्म की मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होकर डब्ल्यूएनबीए (महिला नेशनल बास्केटबॉल लीग) में नया इतिहास रचा। वह इस लीग में किसी टीम की मुख्य कोच बनने वाली पहली भारतीय मूल की व्यक्ति हैं।
इस जानकारी की पुष्टि एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर की, हालांकि अब तक इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। रमन पिछले सीज़न में न्यूयॉर्क लिबर्टी में सहायक कोच थीं और इससे पहले चार साल तक एनबीए की मेम्फिस ग्रिज़लीज़ में सहायक कोच का पद संभाल चुकी हैं।
अब वह डब्ल्यूएनबीए में मुख्य कोच बनने वाली भारतीय मूल की पहली कोच बन गई हैं। सिएटल ने पिछले महीने कोच नोएल क्विन को बर्खास्त किया था। इस नियुक्ति की जानकारी सबसे पहले एक स्पोर्ट्स साइट ने दी। इस नियुक्ति के साथ, न्यूयॉर्क लिबर्टी एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसके पास अभी भी कोई मुख्य कोच नहीं है।

रमन का कोचिंग करियर एमआईटी से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 2008 से 2020 तक मुख्य कोच के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने एमआईटी को दो बार डिवीज़न तीन एनसीएए टूर्नामेंट में पहुंचाया और प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल कोच के रूप में नाम कमाया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
