द इंडियन व्यू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले होंगे पंजाब किंग्स के नए स्पिन गेंदबाजी कोच

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को लीग के अगले सत्र के लिए अपना नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय बहुतुले सुनील जोशी की जगह…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
1 min read
पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले होंगे पंजाब किंग्स के नए स्पिन गेंदबाजी कोच

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को लीग के अगले सत्र के लिए अपना नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय बहुतुले सुनील जोशी की जगह लेंगे जो 2023 से यह भूमिका निभा रहे थे।

बहुतुले प्रथम श्रेणी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बेहद सम्मानित कोच हैं। इससे पहले बहुतुले केरल, गुजरात, विदर्भ और बंगाल जैसी घरेलू टीम के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा चुके हैं।

@PunjabKingsIPL

पंजाब किंग्स सीईओ सतीश मेनन ने बहुतुले का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘हम वर्षों से पंजाब किंग्स के प्रति समर्पित सेवा और योगदान के लिए सुनील जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आगे बढ़ते हुए हम अपने कोचिंग स्टाफ में साईराज बहुतुले का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।’’ टीम पिछले सत्र में उप विजेता थी।

https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1981289379651080533

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।