द इंडियन व्यू

वीरेंद्र सहवाग @47 : क्रिकेट के 'नजफगढ़ के नवाब' का धमाकेदार सफर

आज वीरेंद्र सहवाग अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ। उन्होंने करियर में 374 इंटरनेशनल मैच खेले। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का…

Ragwendra P Singh
October 20, 2025
2 min read
वीरेंद्र सहवाग @47 : क्रिकेट के 'नजफगढ़ के नवाब' का धमाकेदार सफर

आज वीरेंद्र सहवाग अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1978 को दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ। उन्होंने करियर में 374 इंटरनेशनल मैच खेले। 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा भी सहवाग रहे।

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309, 2008 में चेन्नई में साउथ अफ्रीका के सामने 319 रनों की पारी खेली थी।

टेस्ट में सहवाग के अलावा डॉन ब्रैडमेन, ब्रायन लारा और क्रिस गेल ने दो-दो ट्रिपल सेंचुरी ठोकीं। सहवाग के नाम वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने दिसंबर 2011 में श्रीलंका के विरुद्ध कप्तानी करते हुए 149 गेदों में 219 रन बनाए थे।

@BCCI

उनके अलावा केवल रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाया है। एमएस धोनी ने वनडे में कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी नाबाद 139 रनों की खेली। उन्होंने ऐसा 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सहवाग तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दिसंबर 2009 में श्रीलंका के विरुद्ध एक दिन में 284 रन बनाए थे। सहवाग से आगे इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज वैली हैमंड (295) और ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज ब्रैडमेन (305) हैं।

सहवाग एक वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 2011 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 25 चौके ठोके थे।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के सामने 25 चौके जमाए। लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने नवंबर 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के विरुद्ध 33 चौके जड़े थे।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड फिलहला सहवाग के खाते में हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 90 छक्के उड़ाए। सहवाग का यह रिकॉर्ड अब खतरे में हैं क्योंकि ऋषभ पंत ने उनकी बराबरी कर ली है। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत 47 टेस्ट में 90 छक्के लगा चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।