मेसी का जलवा, एमएलएस गोल्डन बूट 2025 पर कब्जा
इंटर मियामी सीएफ के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने 2025 एमएलएस गोल्डन बूट का खिताब जीता। इस सीजन में उन्होंने 29 गोल करते हुए लीग के टॉप स्कोरर का दर्जा हासिल किया। यह इंटर मियामी के साथ उनका दूसरा पूर्ण सीजन रहा। गोल के…

इंटर मियामी सीएफ के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने 2025 एमएलएस गोल्डन बूट का खिताब जीता। इस सीजन में उन्होंने 29 गोल करते हुए लीग के टॉप स्कोरर का दर्जा हासिल किया। यह इंटर मियामी के साथ उनका दूसरा पूर्ण सीजन रहा।
गोल के साथ-साथ मेसी ने 19 असिस्ट भी किए हैं। वह एलएएफसी के डेनिस बोंगा (24 गोल) और नैशविले एससी के सैम सरिज (24 गोल) को पीछे छोड़ चुके हैं। इंटर मियामी के इतिहास में पहले 'गोल्डन बूट' विजेता मेसी 2021 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी के वैलेंटिन 'टैटी' कैस्टेलानोस के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अर्जेंटीनी खिलाड़ी हैं।
अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी ने शनिवार को निर्णायक मैच में नैशविले के खिलाफ 5-2 से जीत में 3 गोल और 1 असिस्ट किए। इस सीजन उनका कुल योगदान 48 गोल और असिस्ट (29 गोल, 19 असिस्ट) हो गया है। यह 2019 में एलएएफसी के लिए कार्लोस वेला के एमएलएस रिकॉर्ड 49 से बस थोड़ा ही कम है।

अब मेसी लीग के पहले खिलाड़ी बनने की दिशा में हैं, जो लगातार 'एमवीपी अवार्ड' जीतेंगे। मेसी और मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ में ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की नंबर 3 सीड हैं, जहां उनका सामना पहले दौर की बेस्ट-ऑफ-3 सीरीज में नंबर-6 नैशविले से होगा। इस साल का एमएलएस कप विजेता 6 दिसंबर को घोषित होगा।
मेसी ने अब अपने शानदार करियर में एमएलएस गोल्डन बूट भी जोड़ लिया है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने लीग के पहले सत्र 1996 से अब तक यह सम्मान हासिल किया है।
1996 से 2004 तक, एमएलएस गोल्डन बूट प्वाइंट सिस्टम के आधार पर दिया जाता था, जिसमें गोल के लिए 2 अंक और असिस्ट के लिए 1 अंक मिलते थे। यह नियम बदलकर केवल गोल की गिनती पर आधारित कर दिया गया।
हाल ही में चेज स्टेडियम में अर्जेंटीना ने प्यूर्टो रिको को 6-0 से हराया। इस मैच के साथ मेसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
