द इंडियन व्यू

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 9 छक्कों के साथ दिलाई भारत को अंडर-19 सीरीज में बढ़त

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड नौ छक्के लगाये और उनकी इस पारी से भारत ने वर्षाबाधित तीसरे अंडर 19 युवा वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए रिकॉर्ड नौ छक्के लगाये और उनकी इस पारी से भारत ने वर्षाबाधित तीसरे अंडर 19 युवा वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से मात देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 1 की बढत बनाई। चौदह वर्ष के सूर्यवंशी ने 31 गेंद में 86 रन बनाये।

साभार : गूगल

इंग्लैंड के छह विकेट पर 268 रन के जवाब में भारत ने 34 . 3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में छह चौके और नौ छक्के जड़े। अंडर 19 वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले मनदीप सिंह ने आठ छक्के लगाये थे।

भारत का स्कोर 24वें ओवर में छह विकेट पर 199 रन था लेकिन गेंदबाज हरफनमौला कनिष्क चौहान ने 42 गेंद में नाबाद 43 रन बनाये और आर एस अंबरीश (नाबाद 31) के साथ 75 रन की अटूट साझेदारी की। कनिष्क ने गेंदबाजी के दौरान भी तीन विकेट लिये थे। सूर्यवंशी ने तीसरे ही ओवर में सेबेस्टियन मोर्गन को दो छक्के लगाकर अपने तेवर जाहिर कर दिये थे।

अगले ओवर में उन्होंने मोर्गन को दो छक्के और एक चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 14 वर्ष के सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि उनका फॉर्म महज तुक्का नहीं था।

इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स मिंटो को उन्होंने छठे ओवर में खासी नसीहत देते हुए 23 रन निकाले। सूर्यवंशी के आउट होने के समय भारत का स्कोर आठवें ओवर में 111 रन था। इससे पहले इंग्लैंड के लिये कप्तान थॉमस रियू ने 44 गेंद में नाबाद 76 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिंस ने 62 रन की पारी खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।