द इंडियन व्यू

14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अगला लक्ष्य : वनडे में दोहरा शतक

आईपीएल के बाद इंग्लैंड में कमाल करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले टारगेट का खुलासा कर दिया है। वह भी वनडे में दोहरा शतक लगाना चाहते हैं। वैभव के मन में दोहरा शतक बनाने का खयाल तब आया जब इंग्लैंड के खिलाफ…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
3 min read
14-वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का अगला लक्ष्य : वनडे में दोहरा शतक

आईपीएल के बाद इंग्लैंड में कमाल करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले टारगेट का खुलासा कर दिया है। वह भी वनडे में दोहरा शतक लगाना चाहते हैं। वैभव के मन में दोहरा शतक बनाने का खयाल तब आया जब इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में वह 143 के स्कोर पर आउट हो गए।

साभार : गूगल

उन्होंने बताया कि उनके पास और अधिक रन जोड़ने का मौका था, मगर एक खराब शॉट की वजह से वह आउट हो गए। वैभव ने इस दौरान यूथ वनडे में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं वह यूथ वनडे में सबसे कम उम्र में भी शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने।

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी किया है जिसमें 14 साल का यह खिलाड़ी अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहा है, साथ ही उसने अपने दोहरे शतक के अगले टारगेट के बारे में भी बताया है।

https://www.instagram.com/reel/DLwI3MlvqYb/

उन्होंने कहा, “मुझे पता नहीं था कि मैंने रिकॉर्ड बनाया है, हमारे टीम मैनेजर अंकित सर ने मुझे बताया।” शुभमन गिल से वैभव सूर्यवंशी को काफी इंस्पिरेशन मिली है। गिल ने जब एजबेस्टन टेस्ट में दोहरा शतक ठोका तो वैभव वहां मौजूद थे।

भारतीय टेस्ट कप्तान को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “काफी इंस्पिरेशन मिला उनसे, मैने गेम देखा, 100 और 200 बनाने के बाद उन्होंने गेम छोड़ा नहीं और टीम को आगे ले गए।”

143 रनों पर आउट होने को लेकर वह बोले, “मैं और लंबा कर सकता था क्योंकि काफी टाइम था मेरे पास, 20 ओवर बचे थे। एक शॉट था जो मैं 100 प्रतिशत नहीं दे पाया जिसकी वजह से मैं आउट हो गया।” वैभव सूर्यवंशी ने अपने अगले टारगेट को लेकर कहा, “अगले मैच में ट्राई करूंगा कि 200 करूं और पूरे 50 ओवर खेलूं।

जितने मैं रन करूंगा टीम को फायदा मिलेगा। अगले मैच में मैं कोशिश करूंगा पूरा मैच खेलूं, यही मेरा फोकस रहेगा।” इस पारी के साथ वैभव यूथ वनडे में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं, उन्होंने सरफराज खान का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

सरफराज ने 2013 में साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 15 साल और 338 दिन की उम्र में शतक लगाया था। वैभव की यह उपलब्धि उन्हें यूथ वनडे में दुनिया भर में सबसे कम उम्र का शतक लगाने वाला खिलाड़ी भी बनाती है, उन्होंने बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंतो को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2013 में 14 साल और 241 दिन की उम्र में शतक बनाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।