द इंडियन व्यू

इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम का भव्य स्वागत : हाई कमिश्नर ने की तारीफ

टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर आई भारतीय महिला टीम का इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया। साभार : गूगल हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व…

Ragwendra P Singh
July 6, 2025
2 min read
इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम का भव्य स्वागत : हाई कमिश्नर ने की तारीफ

टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर आई भारतीय महिला टीम का इंडिया हाउस में एक समारोह में भव्य स्वागत किया गया।

साभार : गूगल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया और मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ शनिवार शाम को भारतीय उच्चायोग के प्रांगण में आयोजित समारोह में आये। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने जो किया है, वह खेलों में क्रांति लाने वाला है और यह भारत में हर चीज में भागीदारी के विचार में क्रांतिकारी बदलाव है।’’

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1941754427016347978

उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में भारत की युवा महिलाएं सोचती हैं कि वे ऐसा नहीं कर सकती हैं, क्योंकि आप और क्रिकेट खिलाड़ियों की एक पुरानी पीढ़ी ने ऐसा किया है।

आपके पास जादू है और आप मैदान पर जहां भी खेलती हैं, इसे हमारे साथ साझा करती हैं, जिसके लिए हम बहुत-बहुत आभारी हैं।’’ दोरईस्वामी ने कहा, ‘‘जब आप हमारी क्रिकेट टीम, हमारी हॉकी टीम या हमारी किसी भी खेल की टीम को देखेंगे तो पाएंगे कि यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करती हैं।’’

https://twitter.com/HCI_London/status/1941765803453382979

उन्होंने कहा, ‘‘ये सिर्फ़ हमारी बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि ये वो लड़कियां हैं जो हमारे देश के हर कोने से भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।’’ ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स ने फिल्म शोले का गीत ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे गाकर लोगों का मन लुभाया, उपकप्तान स्मृति मंधाना ने श्रृंखला के बाकी बचे मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।