12 वर्षीय अर्जेंटीना के फॉस्टिनो ओरो ने जीता प्रोडिजी अंडर-21 खिताब
अर्जेंटीना के 12 वर्षीय खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो ने जीसीएल कंटेंडर्स नॉकआउट चैलेंजर्स राउंड में प्रोडिजी अंडर 21 श्रेणी का खिताब जीता जबकि ग्रैंडमास्टर जोस मार्टिनेज और महिला ग्रैंडमास्टर माई नारवा क्रमशः पुरुष और महिला…

अर्जेंटीना के 12 वर्षीय खिलाड़ी फॉस्टिनो ओरो ने जीसीएल कंटेंडर्स नॉकआउट चैलेंजर्स राउंड में प्रोडिजी अंडर 21 श्रेणी का खिताब जीता जबकि ग्रैंडमास्टर जोस मार्टिनेज और महिला ग्रैंडमास्टर माई नारवा क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग के विजेता बने।
यह तीनों खिलाड़ी अब ग्लोबल शतरंज लीग के तीसरे सत्र के दौरान आधिकारिक दूत के रूप में काम करेंगे जिसे टेक महिंद्रा और विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के संयुक्त प्रयास से 13 से 24 दिसंबर, 2025 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

शतरंज के मेसी के नाम से मशहूर ओरो ने एक रोमांचक फाइनल में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव आनंद को हराया, जबकि ग्रैंडमास्टर जोस मार्टिनेज ने अमेरिका के ब्लिट्ज़ विशेषज्ञ एंड्रयू टैंग को हराया। एस्टोनिया की नारवा ने यूक्रेन की महिला ग्रैंडमास्टर यूलिया ओसमक को हराकर महिला वर्ग का खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
