द इंडियन व्यू

टीम इंडिया में वापसी पर शेफाली वर्मा: 'सचिन तेंदुलकर के वीडियो देखकर बदली मेरी सोच'

टीम इंडिया में लौट रही शेफाली वर्मा ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म…

Ragwendra P Singh
June 28, 2025
2 min read
टीम इंडिया में वापसी पर शेफाली वर्मा: 'सचिन तेंदुलकर के वीडियो देखकर बदली मेरी सोच'

टीम इंडिया में लौट रही शेफाली वर्मा ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने टेस्ट में सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के काफी वीडियो देखे जिससे हर गेंद को उसकी मेरिट के आधार पर खेलने का महत्व समझ में आया। खराब फॉर्म के कारण पिछले साल उन्हें टीम से बाहर किया गया था।

साभार : गूगल

उन्होंने बीसीसीआई वीडियो में कहा ,‘‘ पहले मैं हर गेंद पर चौका या छक्का मारने के बारे में सोचती थी लेकिन फिर मुझे समझ में आया कि अच्छी गेंद का सम्मान करना जरूरी है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1938810374276698446

मैने सचिन सर की टेस्ट पारियां देखी और उससे काफी प्रेरणा मिली।’’ उन्होंने बोला ,‘‘इससे मुझे बचपन के दिन याद आ गए जब मैं उनका एक भी मैच नहीं छोड़ती थी। मैने हर मैच फिर से देखा। उसे देखकर मैने सीखा के अच्छी गेंद को सम्मान देकर ही अच्छी पारियां खेली जा सकती है।’’

घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शेफाली ने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा कि वापसी करना आसान नहीं होता और पिछले साल टीम चयन से दस दिन पहले उनके पिता को दिल का दौरा पड़ने से यह और कठिन हो गया।

शेफाली को पिछले साल नवंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने कहा ,‘‘ जब भी आप वापसी करते हैं तो हालात कठिन होते ही हैं लेकिन टीम माहौल में लौटकर अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि मैं वापसी कर सकी।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ चयन से दस दिन पहले मेरे पापा को दिल का दौरा पड़ा था। मेरे लिये वह कठिन समय था और मैं टीम में भी नहीं चुनी गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि हो क्या रहा है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने फिटनेस पर काफी मेहनत की। 20 . 25 दिन बाद बल्ला उठाया तो बहुत अच्छा लगा। इससे अलग तरह की ऊर्जा मिली। समय बहुत कुछ सिखाता है। मैं अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके बाकी भाग्य पर छोड़ दूंगी।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।