द इंडियन व्यू

11 साल की अतिका मीर ने रचा इतिहास, डब्ल्यूएसके सुपर मास्टर सीरीज में क्वालीफाइंग में दूसरा स्थान

भारत की 11 वर्षीय रेसिंग सनसनी अतिका मीर ने डब्ल्यूएसके सुपर मास्टर कार्टिंग सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की और वह 37 ड्राइवरों के क्वालीफाइंग ग्रिड में दूसरा सबसे तेज समय निकालने वाली पहली भारतीय बनी। अतिका ने 2026 में…

Ragwendra P Singh
January 27, 2026
2 min read
11 साल की अतिका मीर ने रचा इतिहास, डब्ल्यूएसके सुपर मास्टर सीरीज में क्वालीफाइंग में दूसरा स्थान

भारत की 11 वर्षीय रेसिंग सनसनी अतिका मीर ने डब्ल्यूएसके सुपर मास्टर कार्टिंग सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की और वह 37 ड्राइवरों के क्वालीफाइंग ग्रिड में दूसरा सबसे तेज समय निकालने वाली पहली भारतीय बनी।

अतिका ने 2026 में मिनी (8 से11 वर्ष की आयु) से जूनियर श्रेणी (12 से 14 वर्ष की आयु) में जाने के बाद पहली बार ओकेएनजे वर्ग में ड्राइविंग करते हुए उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

ग्रिड पर मौजूद सबसे युवा ड्राइवरों में से एक और फॉर्मूला वन अकादमी से सहयोग पाने वाली इस युवा रेसर ने सभी बाधाओं को पार करते हुए क्वालीफाइंग में दूसरा सबसे तेज समय निकाला और वह केवल सेकंड के दसवें हिस्से से पोल पोजीशन हासिल करने से चूक गई।

अतिका ने 49.76 सेकंड का समय निकाला। वह एक समय पोल पोजीशन हासिल करने की स्थिति में थी लेकिन अंतिम क्षणों में फिनलैंड के लियो लैटिनन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

साभार : गूगल

इससे पहले अतिका शुक्रवार और शनिवार को तीनों हीट रेस में क्रमशः चौथे, छठे और सातवें स्थान पर रहीं थी। उन्होंने पहली हीट में सबसे तेज़ लैप का रिकॉर्ड भी बनाया था। फाइनल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और आखिर में वह 37 खिलाड़ियों के बीच 14वें स्थान पर रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।