10 वर्षीय भारतीय रेसिंग स्टार अतीका मीर ने फॉर्मूला वन अकादमी में बनाया इतिहास
युवा भारतीय ड्राइवर अतीका मीर यहां फॉर्मूला वन अकादमी की सीओटीएफए यूएई कार्टिंग सीरीज के शुरुआती दौर में ऐतिहासिक पोल पोजीशन हासिल करने के बाद तीसरे स्थान पर रही। दस वर्षीय अतीका पहली भारतीय रेसर हैं जिन्हें फॉर्मूला वन…

युवा भारतीय ड्राइवर अतीका मीर यहां फॉर्मूला वन अकादमी की सीओटीएफए यूएई कार्टिंग सीरीज के शुरुआती दौर में ऐतिहासिक पोल पोजीशन हासिल करने के बाद तीसरे स्थान पर रही। दस वर्षीय अतीका पहली भारतीय रेसर हैं जिन्हें फॉर्मूला वन ने अपने कार्यक्रम के लिए चुना है।
चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर अकादमी (सीओटीएफए) की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहले से ही हिस्सा रही अतीका को पिछले महीने फॉर्मूला वन अकादमी ने दो राउंड की सीओटीएफए यूएई चैम्पियनशिप के लिए चुना था।
अतीका ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की और इस तरह से सीओटीएफए मिनी वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला बनीं। इसके बाद वह पोडियम पर पहुंचने में भी सफल रही। जम्मू कश्मीर की रहने वाली अतीका ने कहा, ‘‘ यह सप्ताहांत मेरे लिए शानदार रहा।

मैंने क्वालिफिकेशन में पोल पोजीशन हासिल की। मैं फाइनल में जीतना चाहती थी लेकिन आखिर में तीसरे स्थान पर रही। यहां से मिली सीख से मैं आगे अपने प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करूंगी।’’
अतीका के पिता और भारत के पहले राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियन आसिफ मीर का मानना है कि पोल पोजीशन और पोडियम हासिल करने के बावजूद यह मिश्रित सफलता वाला सप्ताहांत रहा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक खट्टा मीठा सप्ताहांत रहा। मुझे लगता है कि हम फाइनल में जीत हासिल करने की अच्छी स्थिति में थे। इसलिए मैं थोड़ा निराश हूं लेकिन अगर हम तीसरा स्थान हासिल करने पर भी निराश हैं तो इसका मतलब है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अतीका ने कड़ी मेहनत की और उसका प्रदर्शन शानदार रहा।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
