द इंडियन व्यू

10 खिलाड़ियों के साथ अमेरिका ने बोस्निया को हराया, अंतिम-16 में बेल्जियम से भिड़ंत

दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अमेरिका ने बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 (राउंड ऑफ-16) में अपनी जगह पक्की कर ली। अमेरिका ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में बढ़त हासिल करते हुए…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
2 min read
10 खिलाड़ियों के साथ अमेरिका ने बोस्निया को हराया, अंतिम-16 में बेल्जियम से भिड़ंत

दस खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अमेरिका ने बुधवार को बोस्निया और हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 (राउंड ऑफ-16) में अपनी जगह पक्की कर ली। अमेरिका ने पहले हाफ के अंतिम क्षणों में बढ़त हासिल करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

फोलारिन बालोगुन ने बॉक्स में मिले मौके का शानदार फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में पहुंचाया और अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। अमेरिकी टीम को हालांकि दूसरे हाफ में बड़ा झटका लगा। 64वें मिनट में बालोगुन को बोस्निया के खिलाड़ी तारिक मुहरेमोविच पर खतरनाक टैकल करने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद अमेरिका को शेष मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

एक खिलाड़ी कम होने के बावजूद अमेरिका ने बेहतरीन संयम और अनुशासन का परिचय दिया। टीम ने रक्षात्मक मजबूती बनाए रखी और 82वें मिनट में मालिक टिलमैन ने बॉक्स के बाहर से शानदार फ्री-किक पर गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया।

@FIFAWorldCup

इसके बाद अंत तक बोस्निया और हर्जेगोविना वापसी नहीं कर सका और अमेरिका ने 2-0 की शानदार जीत दर्ज करते हुए नॉकआउट चरण में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। अब मॉरिसियो पोचेटिनो की कोचिंग वाली अमेरिकी टीम 7 जुलाई को सिएटल स्टेडियम में होने वाले अंतिम-16 मुकाबले में बेल्जियम का सामना करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।