सुरक्षा चिंताओं के चलते फीफा अंडर-17 विश्व कप से हटा अमेरिका, कतर में नहीं खेलेगी टीम
अमेरिका ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से कतर में होने वाले आगामी फीफा पुरुष अंडर-17 विश्व कप से अपनी टीम वापस ले ली है। अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को ईएसपीएन से इसकी पुष्टि की।

अमेरिका ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से कतर में होने वाले आगामी फीफा पुरुष अंडर-17 विश्व कप से अपनी टीम वापस ले ली है। अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को ईएसपीएन से इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश विभाग ने 23 अक्टूबर को कतर के लिए लेवल-3 यात्रा चेतावनी जारी की थी। इसमें अमेरिकी नागरिकों को सशस्त्र संघर्ष के खतरे के कारण कतर की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई थी। इस चेतावनी में पड़ोसी देश सऊदी अरब में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए हमलों का भी उल्लेख किया गया था।
अमेरिकी फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को एक पत्र के माध्यम से खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से हटने के फैसले की जानकारी दी। ईएसपीएन के अनुसार, उसे यह पत्र प्राप्त हुआ है।
महासंघ ने पत्र में कहा, “हम आपको विश्व कप से पहले होने वाले अपने प्रशिक्षण शिविर और विश्व कप में हमारी नियोजित भागीदारी रद्द करने के कठिन फैसले की जानकारी देने के लिए लिख रहे हैं। हमें अपने उन खिलाड़ियों और कोचों की तैयारी पर बेहद गर्व है, जिन्होंने विश्व कप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेहनत की है।
“दुर्भाग्य से, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, जिनमें कतर के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की लेवल-3 यात्रा चेतावनी और दूतावास के कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के लिए जारी संबंधित निर्देश शामिल हैं, अब हमारे लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है। हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का कल्याण हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।”
अमेरिकी फुटबॉल कलेक्टिव ने सबसे पहले अमेरिका के टूर्नामेंट से हटने की खबर दी थी। 48 टीमों का यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू होगा और इसका फाइनल 13 दिसंबर को खेला जाएगा। अमेरिका की अंडर-17 टीम के मुख्य कोच एलेक्स एल्डाज ने पिछले सप्ताह टूर्नामेंट के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।
अमेरिका को 21 नवंबर को मोंटेनेग्रो के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलना था। इसके बाद उसे ग्रुप चरण में चिली और अल्जीरिया से भिड़ना था।
पिछले वर्ष भी इस टूर्नामेंट का आयोजन कतर में हुआ था, जहां अमेरिका की टीम राउंड ऑफ 32 में बाहर हो गई थी। फीफा ने 2024 में घोषणा की थी कि कतर 2025 से 2029 तक हर साल पुरुष अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस, भारत की नजरें अजेय बढ़त पर
नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।
सीफर्ट ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में रहे सफल
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने गुरुवार को भारत के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया और एक इकाई के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह
मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।
प्रज्ञाननंदा और अर्जुन ने ड्रॉ से शुरू किया अभियान, वैशाली को मिली हार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की ‘फास्ट क्लासिकल’ प्रतियोगिता में दो-दो ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
