द इंडियन व्यू

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

Prakhar
November 23, 2026
2 min read
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें पता था कि बल्लेबाजी के लिए मददगार इस पिच पर 10 विकेट निकालना एक चुनौती होगी।

मैच के बाद कप्तान गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस पिच पर 10 विकेट लेना एक चुनौती होगी। मगर मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, बीच-बीच में कुछ मौके मिले, खासकर जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी आ गए थे।

इस वजह से मुझे लगता है कि फील्ड पर हमारा दिन काफी अच्छा रहा।" टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। घर से बाहर खेलते हुए हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी।

पहली पारी में जब हम गेंदबाजी करने उतरे, तब भी हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। फिर बल्लेबाजी में भी, सभी ने अपना योगदान दिया। भले ही केवल दो शतक लगे, लेकिन हमने लगभग 700 रन बनाए, जो कि बहुत बड़ी बात है।"

शुभमन गिल ने उम्मीद जताई कि वेलिंगटन के मुकाबले क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को विकेट से थोड़ी और मदद मिलेगी।

इसी वजह से अगर हम वहां भी इसी तरह का खेल दिखा सकें और अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की योजनाओं को लगातार अच्छे से लागू कर सकें, तो मुझे लगता है कि हम एक अच्छी स्थिति में होंगे।"

उन्होंने मैच ड्रॉ पर खत्म करने के फैसले पर सहमति जताने के अपने फैसले को लेकर कहा, "अगर विकेट से थोड़ी और मदद मिलती, तो शायद बात अलग होती, लेकिन तेज गेंदबाज थक चुके थे। उन्होंने इस मैच में लगभग 50-50 ओवर गेंदबाजी की थी।

इसके अलावा, अगला मैच सिर्फ तीन दिन बाद है और कल हमें यात्रा भी करनी है। इसी कारण हम अपने सभी गेंदबाजों को तरोताजा रखना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि 5-10 अतिरिक्त ओवर फेंकने से कोई खास फायदा होता।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।

फिलिप्स-मिचेल की जुझारू पारी से न्यूजीलैंड ने बचाया मैच, भारत की जीत का सपना टूटा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम की हार को टालने में कामयाब रहे।

दो गोल से चमका मोहन बागान, चर्चिल ब्रदर्स की चुनौती 2-1 से ध्वस्त

मोहन बागान सुपर जायंट ने यहां चर्चिल ब्रदर्स एससी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।