द इंडियन व्यू

होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी मोहित गर्ग (26) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
1 min read
होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी मोहित गर्ग (26) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि होटल फ्लोरिश, दूसरी पुश्ता स्थित एक कमरे में युवक बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक की पहचान मोहित गर्ग के रूप में की। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक ने होटल का कमरा बुक कर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के दाेस्ताें से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…