द इंडियन व्यू

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, कुवैत और यूएई से मिली हार

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह अभियान उम्मीदों के विपरीत रहा। टीम को कुवैत और यूएई से हार झेलनी पड़ी, जिससे भारतीय क्रिकेट के लिए यह टूर्नामेंट आत्ममंथन का मौका बन…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
2 min read
हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस : भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, कुवैत और यूएई से मिली हार

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह अभियान उम्मीदों के विपरीत रहा। टीम को कुवैत और यूएई से हार झेलनी पड़ी, जिससे भारतीय क्रिकेट के लिए यह टूर्नामेंट आत्ममंथन का मौका बन गया।

पूल सी में कुवैत से मिली 27 रनों की हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, अब बाउल मैच में उन्हें यूएई से हार का सामना करना पड़ा है। बता दें, हॉन्ग-कॉन्ग सिक्से में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहीं है।

पहले राउंड के बाद 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। पहले राउंड से बाहर होने वाली भारत, श्रीलंका, यूएई और नेपाल के बीच बाउल मैच खेले जा रहे हैं। दिनेश कार्तिक की टीम को शनिवार, 8 नवंबर की सुबह हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में कुवैस से 27 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

@HongKongSixes

भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 रनों (DLS) से हराया था, मगर कुवैत से मिली हार के बाद भारत के नेट रन रेट में इतनी तगड़ी गिरवाट आई कि वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया। वहीं पाकिस्तान और कुवैत की टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

कुवैत वाले मैच की बात करें तो निर्धारित 6 ओवर में उन्होंने भारत के सामने जीत के लिए 107 रनों का टारगेट रखा था। कुवैत के कप्तान यासीन पटेल ने 14 गेंदों पर 58 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए थे।

रॉबिन उथप्पा, प्रियांक पंचाल, दिनेश कार्तिक और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तगड़े बल्लेबाज होने के बावजूद भारत 79 रन ही बना पाया और हैरानी की बात यह रही कि टीम इंडिया पूरे 6 ओवर भी नहीं टिक पाई। 2 गेंदें शेष रहते सभी बल्लेबाज आउट हो गए।

यूएई के सामने भारत ने अभिमन्यू मिथुन के धुआंधार अर्धशतक के दम पर 108 रनों का टारगेट रखा था, कार्तिक ने 14 गेंदों पर 42 रन बनाए थे। मगर इसके बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। यूएई ने इस स्कोर को 1 गेंद शेष रहते चेज कर भारत को हार का स्वाद चखाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।