हॉकी इंडिया लीग की डबल शुरुआत: 28 दिसंबर से महिला लीग, 3 जनवरी से पुरुष लीग
पुरुष हॉकी इंडिया लीग का दूसरा सत्र तीन जनवरी को चेन्नई में तमिलनाडु ड्रैगन्स और हैदराबाद तूफान्स के बीच मुकाबले के साथ प्रारंभ होगा, यह ऐलान आयोजकों ने शनिवार को किया। टूर्नामेंट तीन अलग-अलग शहरों में तीन चरणों में…

पुरुष हॉकी इंडिया लीग का दूसरा सत्र तीन जनवरी को चेन्नई में तमिलनाडु ड्रैगन्स और हैदराबाद तूफान्स के बीच मुकाबले के साथ प्रारंभ होगा, यह ऐलान आयोजकों ने शनिवार को किया।
टूर्नामेंट तीन अलग-अलग शहरों में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका समापन 26 जनवरी को भुवनेश्वर में होगा। महिला एचआईएल 28 दिसंबर को रांची में शुरू होगी और इसका फाइनल अगले वर्ष 10 जनवरी को होगा।

हॉकी इंडिया ने बताया कि पुरुष हॉकी लीग में आठ टीमें खेलेगी। पहला चरण चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में तीन से नौ जनवरी तक होगा। दूसरे चरण का आयोजन रांची में होगा, जो 11 से 16 जनवरी तक मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में खेला जाएगा।
अंतिम चरण के मैच भुवनेश्वर के कालिंग स्टेडियम में होंगे। प्रारूप के मुताबिक, प्रत्येक टीम एकल राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक बार अन्य टीमों से भिड़ेगी, जिसमें शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। नॉकआउट चरण के सभी मैच भुवनेश्वर में होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
