हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित
कोलकाता : हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान डॉ. दिलीप तिर्की को भारतीय खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब (सीएसजेसी) द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’…

कोलकाता : हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान डॉ. दिलीप तिर्की को भारतीय खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कलकत्ता स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स क्लब (सीएसजेसी) द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता में उन्हें प्रदान किया।भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी डॉ. तिर्की ने भारत की ओर से 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें तीन ओलंपिक खेल (1996, 2000, 2004) शामिल हैं। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता है।हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद संभालने के बाद से डॉ. तिर्की ने भारतीय हॉकी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई विकासात्मक और संरचनात्मक सुधारों की शुरुआत की है, जिससे देश में इस खेल को नई दिशा और गति मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
