द इंडियन व्यू

हैंडबॉल में डीएवी जालंधर, बिलासपुर विजेता,स्वर्गीय मनीष राणा हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न,

ऊना : नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी स्वर्गीय मनीष राणा की याद में नेहरू यूथ क्लब दुलेहड़ द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम में करवाई जा रही हैंडबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर सायं समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हैंडबॉल कोच…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
हैंडबॉल में डीएवी जालंधर, बिलासपुर विजेता,स्वर्गीय मनीष राणा हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न,

ऊना : नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी स्वर्गीय मनीष राणा की याद में नेहरू यूथ क्लब दुलेहड़ द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम में करवाई जा रही हैंडबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर सायं समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हैंडबॉल कोच अनिल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फाइनल और सेमी फाइनल मैचों में रोमांचकारी मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अपनी–अपनी टीमों को जिताने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब पसीना बहाया।ओपन वर्ग का फाइनल मुकाबला डीएवी जालंधर और बीएसएफ के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी जालंधर की टीम विजेता रही। अंडर-19 वर्ग में फाइनल मुकाबला मोरसिंगी और बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बिलासपुर की टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का किताब अपने नाम किया।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हैंडबॉल कोच अनिल शर्मा ने विजेता को अपराजिता टीमों को बधाई दी और भविष्य में अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय मनीष राणा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मनीष एक न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी थे बल्कि समाज सेवा और युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने में भी उनका योगदान सराहनी रहा है। कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में उनका देहांत हो गया था जो कि हैंडबाल खेल जगत में अपूर्णीय क्षति है।नेहरू यूथ क्लब के प्रधान नितीश शर्मा ने बताया कि ओपन वर्ग की विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रूपए के ईनाम से सम्मानित किया गया। जबकि अंडर-19 वर्ग की विजेता व उपविजेता टीम को 5100 और 4100 का ईनाम दिया गया। इस अवसर पर चंदन, दीपक, सतिन्दर, पवन राणा, रणदीप ठाकुर, नंदकिशोर, अमन दीप, मोनी, शिव कुमार शर्मा, नितीश शर्मा, मंजीत, काकू, मनोज अरुण सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।