हिस्ट्रीशीटर सबलू को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर : स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के चर्चित डी-2 के सदस्य रहे हिस्ट्रीशीटर सबलू को देर रात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली सबलू की गर्दन में जा लगी। आनन-फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया…

कानपुर : स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के चर्चित डी-2 के सदस्य रहे हिस्ट्रीशीटर सबलू को देर रात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली सबलू की गर्दन में जा लगी। आनन-फानन में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
चमनगंज थाना क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू सोमवार देर रात अपने चचेरे भाई आकिब के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। तभी हर्ष नगर पेट्रोल पंप स्थित रिजेंटा होटल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने सबलू को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन पर जा लगी और स्कूटी नियंत्रित होकर गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सबलू को घायल अवस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांच रही है। घायल सबलू भी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले बजरिया, चमनगंज, बेकनगंज और सीसामऊ थाने में दर्ज हैं। इससे पहले नयी सड़क में हुई हिंसा में सबलू का नाम आया था। साथ ही हिस्ट्रीशीटर शानू बादशाह के चर्चित हत्याकांड के मामले में जेल गया था।
एडीसीपी सेंट्रल राजेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वर्चस्व और रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
