हालैंड के दो गोल, ब्राजील ढेर; पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे
स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के अंतिम मिनटों में दागे गए दो शानदार गोलों से नॉर्वे ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रचा। इस जीत के साथ नॉर्वे पहली बार…

स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के अंतिम मिनटों में दागे गए दो शानदार गोलों से नॉर्वे ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रचा। इस जीत के साथ नॉर्वे पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।
मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में ब्राजील ने अधिकांश समय गेंद पर कब्जा बनाए रखा और कई मौके भी बनाए, नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नायलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राजील के हमलों को लगातार नाकाम किया।
मुकाबले की शुरुआत में नॉर्वे को बढ़त मिल गई थी, लेकिन पैट्रिक बर्ग का गोल ऑफसाइड करार दिया गया। इसके बाद ब्राजील को वीएआर समीक्षा के बाद पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस मौके का फायदा नहीं उठा सके और नायलैंड ने उनका शॉट आसानी से रोक दिया।

ब्राजील से गैब्रियल मार्टिनेली, विनीसियस जूनियर और स्थानापन्न खिलाड़ी एंड्रिक को कई अच्छे अवसर मिले, लेकिन कोई भी उन्हें गोल में नहीं बदल सका। दूसरे हाफ के अंतिम दौर में नॉर्वे ने शानदार वापसी की। 79वें मिनट में आंद्रेयास शेल्डेरुप के सटीक क्रॉस पर एरलिंग हालैंड ने हेडर लगाकर नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई।
ब्राजील बराबरी की कोशिश में आगे बढ़ा तो हालैंड ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने बॉक्स के अंदर गेंद पर नियंत्रण बनाते हुए बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। यह टूर्नामेंट में उनका सातवां गोल था और इसके साथ ही वह लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बराबर गोल्डन बूट की दौड़ में पहुंच गए।
इंजरी टाइम में ब्राजील को एक और पेनल्टी मिली, जिसे नेमार ने गोल में बदलकर अंतर जरूर कम किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नॉर्वे ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। यह जीत ब्राजील के खिलाफ नॉर्वे की लगातार पांचवीं अजेय भिड़ंत भी रही। अब क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना मेक्सिको या इंग्लैंड में से किसी एक टीम से होगा।
दूसरी ओर, ब्राजील के लिए यह विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में यूरोपीय टीमों के खिलाफ लगातार सातवीं हार रही, जिससे उसका अभियान निराशाजनक ढंग से समाप्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
