द इंडियन व्यू

हाइलो ओपन 2025: उन्नति हुड्डा सेमीफाइनल में, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में बाहर

नई दिल्ली : जर्मनी में चल रहे सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट हाइलो ओपन 2025 में भारत की युवा शटलर उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में…

Ragwendra P Singh
November 1, 2025
2 min read
हाइलो ओपन 2025: उन्नति हुड्डा सेमीफाइनल में, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में बाहर

नई दिल्ली : जर्मनी में चल रहे सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट हाइलो ओपन 2025 में भारत की युवा शटलर उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।18 वर्षीय उन्नति ने चीनी ताइपे की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लिन ह्सियांग ति को सीधे गेम में 22-20, 21-13 से हराया। यह मुकाबला 47 मिनट तक चला। दूसरी ओर, महिला एकल वर्ग में ही भारत की रक्षिता श्री संतोष रामराज को डेनमार्क की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफर्सन से 7-21, 19-21 की हार झेलनी पड़ी।पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने पहले गेम में हार के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन अंततः इंडोनेशिया के खिलाड़ी से 17-21, 21-14, 15-21 से हार गए।यह मैच एक घंटे 14 मिनट तक चला। वहीं, आयुष शेट्टी ने फिनलैंड के काले कोलजोनन के खिलाफ रोमांचक तीन गेमों के मुकाबले में 21-19, 12-21, 20-22 से हार का सामना किया।इस बीच, किरण जॉर्ज भी दूसरे वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी जोनेतन क्रिस्टी से 10-21, 16-21 से हार गए। इसके साथ ही भारत का पुरुष एकल अभियान समाप्त हो गया है।अब भारत की उम्मीदें केवल उन्नति हुड्डा पर टिकी हैं, जो शनिवार को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त पुत्रि कुसुमा वारदानी से भिड़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।