द इंडियन व्यू

स्वीडन में गूंजेगी भारतीय 'शेरनियों' की दहाड़! 4 स्वीडिश क्लबों से होगा 'महा-मुकाबला'

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन की ठंड में गर्मी बढ़ाने को तैयार हैं! अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए हमारी छोरियाँ स्वीडन के चार बड़े क्लबों की सीनियर टीमों से दो-दो हाथ करेंगी। यह सिर्फ प्रैक्टिस नहीं,…

Ragwendra P Singh
February 19, 2026
2 min read
स्वीडन में गूंजेगी भारतीय 'शेरनियों' की दहाड़! 4 स्वीडिश क्लबों से होगा 'महा-मुकाबला'

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन की ठंड में गर्मी बढ़ाने को तैयार हैं! अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए हमारी छोरियाँ स्वीडन के चार बड़े क्लबों की सीनियर टीमों से दो-दो हाथ करेंगी। यह सिर्फ प्रैक्टिस नहीं, बल्कि अप्रैल में होने वाले AFC U-20 एशियन कप (थाईलैंड) के लिए 'वार्म-अप' का असली टेस्ट है।

टीम 5 फरवरी को ही स्वीडन पहुंच चुकी थी और स्टॉकहोम के पास बोसन नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में जमकर पसीना बहा रही है। अब बारी है मैदान पर उतरने की!

किससे और कब होगा 'दंगल'? (मैच शेड्यूल):
हमारे खिलाड़ियों का सामना स्वीडन की सीनियर महिला टीमों से होगा, जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती है:
1. 19 फरवरी: इंडिया U20 vs हैमरबी IF (Hammarby IF) - (शाम 6:30 बजे, भारतीय समयानुसार)
2. 22 फरवरी: इंडिया U20 vs तैबी FK (Täby FK)
3. 25 फरवरी: इंडिया U20 vs एन्स्केडे IK डैम (Enskede IK Dam)
4. 28 फरवरी: इंडिया U20 vs कार्लबर्ग्स BK (Karlbergs BK)

असली मिशन: AFC U-20 एशियन कप (थाईलैंड)

स्वीडन का यह दौरा अप्रैल में थाईलैंड में होने वाले असली इम्तिहान की तैयारी है। वहां ग्रुप-C में भारत का मुकाबला दुनिया की दिग्गज टीमों से होगा:
● जापान (2 अप्रैल)
● ऑस्ट्रेलिया (5 अप्रैल)
● चीनी ताइपे (8 अप्रैल)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।