बारिश के बीच भी चमकी भारतीय महिलाएं, 53 रन से न्यूज़ीलैंड पर जीत
भारतीय महिला टीम ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए विश्व कप के काफी अहम मैच में न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 53 रन से हराया। जीत के साथ भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी। दक्षिण…

भारतीय महिला टीम ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए विश्व कप के काफी अहम मैच में न्यूजीलैंड को डीएलएस नियम के तहत 53 रन से हराया। जीत के साथ भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।
बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवर में 325 रन का लक्ष्य दिया गया था। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इस वजह से रन गति प्रभावित हुई और टीम कभी भी जीत की तरफ जाती नहीं दिखी।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई ब्रूक हेलिडे की 84 गेंद पर खेली गई 81 रन की पारी और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं विकेटकीपर इजी गेज के 51 गेंद पर बनाए नाबाद 65 रन से न्यूजीलैंड निर्धारित 44 ओवर में 8 विकेट पर 271 रन बना सकी और 53 रन से मैच हार गई।

भारत के लिए रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ ने 2-2, स्नेह राणा, एन चरणी, दीप्ति शर्मा और पत्रिका रावल ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस गंवाकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए थे। बारिश के चलते भारतीय पारी को 50 की जगह 49 ओवर तक सीमित किया गया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की।
स्मृति मंधाना ने 95 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौकों से 109 रन की पारी खेली। मंधाना के वनडे करियर का यह 14वां और इस साल का 5वां शतक था।
प्रतिका रावल ने 134 गेंद पर 13 चौके और 2 छक्के से 122 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 55 गेंद पर 11 चौकों से नाबाद 76 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
