द इंडियन व्यू

स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव रिकवरी मोड में

भारतीय टी20 कप्तान और तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। सूर्यकुमार यादव ने अपना इलाज जर्मनी के म्यूनिख में कराया है। Surya Kumar Yadav (SKY)…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
2 min read
स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव रिकवरी मोड में

भारतीय टी20 कप्तान और तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। सूर्यकुमार यादव ने अपना इलाज जर्मनी के म्यूनिख में कराया है।

Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

स्पोर्ट्स हर्निया से वे परेशान थे, लेकिन आईपीएल 2025 के ठीक बाद वे लंदन गए और वहां उन्होंने इसकी सर्जरी कराई, जो सफल रही। वे अब इससे रिकवर होने की प्रक्रिया में हैं। सूर्यकुमार यादव ने लाइफ अपडेट देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर लंदन के एक हॉस्पिटल से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "लाइफ अपडेट: पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापस आने का बेसब्री से इंतजार है।"

Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

भारतीय टी20 टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैसे तो कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि वे कब तक मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे अगस्त तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे और प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए तैयार होंगे।

वैसे भी अगस्त के पहले सप्ताह तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट होने नहीं वाली, क्योंकि भारतीय टीम अगस्त के पहले सप्ताह तक इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बिजी रहने वाली है।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त से भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है, जहां सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी।

पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और फिर इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसी टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं। स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद रिकवर होने में इतना ही समय लगता है। अगस्त के बाद से भारत को लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलनी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।