द इंडियन व्यू

सौरव गांगुली की खुली वकालत : ध्रुव को मौका मिलना चाहिए

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में मौका मिलना चाहिए? दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दोनों पारियों में जुरेल के बल्ले से शानदार शतक…

Ragwendra P Singh
November 11, 2025
2 min read
सौरव गांगुली की खुली वकालत : ध्रुव को मौका मिलना चाहिए

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में मौका मिलना चाहिए? दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दोनों पारियों में जुरेल के बल्ले से शानदार शतक निकले, इससे उन्होंने प्लेइंग इलेवन के लिए अपनी तगड़ी दावेदारी पेश कर दी है।

ऋषभ पंत लौट रहे हैं तो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज तो जुरेल की प्लेइंग इलेवन में जगह मुश्किल है। तो क्या उन्हें बतौर बैटर शामिल किया जाना चाहिए? इसे लेकर बहस सी जारी है और अब इस बहस में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कूद पड़े हैं। गांगुली ने कहा है कि ध्रुव जुरेल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बतौर बैटर शामिल किया जाना चाहिए।

साई सुदर्शन की जगह पर उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुने जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा, ‘वह अच्छा खेल रहा है, खेल रहा है न? ऋषभ आ चुका है और मैं नहीं जानता कि सिलेक्टर क्या सोच रहे हैं। मोटे तौर पर जो स्पॉट फुल हैं वो हैं- दो ओपनर, चौथे नंबर पर गिल, पांचवें नंबर पर पंत, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा।

साभार : गूगल

खिलाड़ियों ने शानदार परफॉर्म किया है। ऐसे में ध्रुव जुरेल के लिए इस स्टेज में कोई स्लॉट देना कितना आसान रहेगा? मुझे नहीं पता लेकिन ये इस पर निर्भर करेगा कि वे तीसरे नंबर पर किसे चाहते हैं- क्या वे साई सुदर्शन के साथ जाना चाहेंगे या हमारे इन-फॉर्म ध्रुव को लाएंगे? हमें इसका पता चलेगा।’

24 वर्षीय ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए की तरफ से उन्होंने दोनों पारियों में उन्होंने नॉटआउट रहते हुए शतक जड़े। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

इससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए उनकी दावेदारी निश्चित तौर पर मजबूत हुई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है। पहला टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।