द इंडियन व्यू

सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स का सम्मेलन

लखनऊ: सोशल मीडिया (यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, डिजिटल मीडिया आदि) लोगों के लिये सुनहरा मौका है। ऐसे लोगों के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मीडिया प्रभाग द्वारा आबू रोड स्थित शांतिवन के मनमोहिनीवन में सामाजिक…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
1 min read
सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स का सम्मेलन

लखनऊ: सोशल मीडिया (यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, डिजिटल मीडिया आदि) लोगों के लिये सुनहरा मौका है। ऐसे लोगों के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मीडिया प्रभाग द्वारा आबू रोड स्थित शांतिवन के मनमोहिनीवन में सामाजिक सशक्तिकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका विषय पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रिट्रीट का आयोजन किया गया है।

रिट्रीट में कौन भाग ले सकते हैं:

इस रिट्रीट में यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, ब्लॉगर, वेबसाइट, डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों को आमंत्रित कर सकते हैं।
इस तरह की रिट्रीट पहली बार आयोजित हो रही है। सभी सेवाकेन्द्रों की टीचर बहनों से निवेदन है कि आपके संपर्क में जो भी नॉन बीके भाई बहनें ये सेवा कर रहे हैं ,आप उन्हें अवश्य लेकर आएं।

कार्यक्रम इस प्रकार है:

30 जुलाई, 2025 - आगमन तथा सायं रिट्रीट का उद्धघाटन
31 जुलाई, 01 व 02 अगस्त, 2025 - रिट्रीट
03 अगस्त, 2025 - प्रस्थान
इसका रजिस्ट्रेशन खुल गया है। इसमें 500 कि संख्या सीमित है। इसलिए इस रिट्रीट में आने वाले सभी भाई बहनें https://accomabu.bkinfo.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। 9414089666 पर त्रिलोचन भाई से बात कर अपना पंजीकरण करवा लीजिए।

संपर्क...

मीडिया एवं पीआर ऑफिस, आनंद भवन, शांतिवन
फोन: 9414089666, 8003678111, 9414156615, 9910235572
ई-मेल: [email protected] | [email protected]

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।