द इंडियन व्यू

सैम अयूब बने 2025 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज, एक साल में लगाए 7 ‘डक’

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में वह बिना खाता खोले आउट हुए। साथ ही वह 2025 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल का यह उनका 7वां डक…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
सैम अयूब बने 2025 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज, एक साल में लगाए 7 ‘डक’

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में वह बिना खाता खोले आउट हुए। साथ ही वह 2025 के सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल का यह उनका 7वां डक है। फुल मेंबर्स टीमों में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए यह सबसे ज्यादा डक हैं।

इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन भी हैं। सैमसन 2024 में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। सैम अयूब इसी के साथ पाकिस्तान के भी सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बन गए हैं। वह संयुक्त रूप से पाकिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इस बार भी निराश किया। रीजा हेंड्रिक्स ने 34 तो कॉर्बिन बॉश ने 30 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाया।

साभार : गूगल

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने तबाही मचाई जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, उनके अलावा फहीम अशरफ और उस्मान तारीख को 2-2 विकेट मिले।

140 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब 0 तो साहिबजाता फरहान 19 रन बनाकर आउट हुए।

खराब फॉर्म में चल रहे बाबर आजम इस बार रंग में नजर आए। उन्होंने तीसरे टी20 में 47 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बाबर ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके लगाए। पाकिस्तान यह मैच 6 गेंदें और 4 विकेट शेष रहते जीता। बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

एक साल में सबसे ज्यादा डक (फुल मेंबर)

7 - सैम अय्यूब (2025)

6 - रिचर्ड नगारवा (2024)

5 - रेगिस चकाबवा (2022)

5 - ब्लेसिंग मुजारबानी (2024)

5 - संजू सैमसन (2024)

5 - हसन नवाज (2025)

5 - परवेज हुसैन इमोन (2025)

पाकिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा डक

10 - सैम अयूब

10 - उमर अकमल

8 - शाहिद अफरीदी

8 - बाबर आजम

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।